चीन दुनिया का सबसे ज्यादा आवादी वाला देश है। Electronics में शायद ही ऐसी कोई चीज़ हो जो चीन में ना बनती हो। आज सारी दुनिया के लोगो के ज़ुबान पर चीन का नाम है और जिसका कारण है चीन में पनपा कोरोना वायरस। चीन के इस वायरस ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में अब तक करीब 2.5 लाख लोग अपनी जान गवा चुके हैं। लोग अपने घरों ने कैद होके रह गए है। इस वायरस की वजह से जनजीवन बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है।
पूरी दुनिया के लोग और सरकारे चीन की निंदा कर रही हैं क्युकी चीन ने इस वायरस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बाते दुनिया से छिपा के रखी। चीन के इस रबैये पर कई देशों की सरकारे चीन से नाराज़ हैं परन्तु चीन का ये रबैया कुछ नया नहीं है। चीन दुनिया की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है पर उसका आचरण हमेसा से अस्भय ही रहा है। आइये जानते हैं चीन से जुड़ी कुछ और बातें जो यह स्पष्ट करती हैं कि चीन विश्व की पुरानी सभ्यता कम असभ्यता ज्यादा है। तो दोस्तों हम आपको चीन के बारे में 7 ऐसी बातें बताएँगे जो आपको चौंका के रख देंगी।
1. चीन की सख्त मिलिट्री ट्रेनिंग
चीन की आर्मी दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी है। अमेरिका के बाद चीन डिफेन्स पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाला देश है। चीन की आर्मी सख्त मिलिट्री ट्रेनिंग और आक्रामकता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। ट्रेनिंग के दौरान नए सोल्जर के कालर में पिन लगा दी जाती है ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उनकी गर्दन सीधी रहे और वो अनुशासित रहे। चीन की आर्मी में कई सारे जानवरो को भी शामिल किया जाता है। कुत्तो के साथ साथ बंदर, हंस और कबूतरों को भी ट्रेनिंग दी जाती है जो की काफी सख्त और क्रूर होती है।
2. चीन अपने हर पड़ोसी देश से क्षेत्र के लिए लड़ता है
चीन को भी भारत की तरह एक प्राचीन सभ्यता माना जाता है। जैसे भारत की सभ्यता का मूल्य सिद्धांत है जियो और जीने दो ऐसे ही चीन की सभ्यता हमेसा से ही अपने क्षेत्र को बढ़ाने की फ़िराक में रहती है। यही कारण है की उसने पहले तिब्बत को हथिया लिया और अब भारत के नार्थ-ईस्ट पर उसकी बुरी नज़र है। क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन दुनिया का तीसरे नंबर का सबसे बड़ा देश है तब भी वो अपने लगभग हर पड़ोसी देश से क्षेत्र के लिए लड़ता है और छोटे देशो को धमकाता रहता है।
3. यंहा आप हर चार पैरो वाले जीव को खा सकते है
चीन में एक कहावत मशहूर है की मेज़ और कुर्सी को छोड़कर हर चार पैरो वाली चीज़ को खा सकते है। चीन में हर साल जून के महीने में डॉग मीट फेस्टिवल मनाया जाता है। अकेले इस मीट फेस्टिवल में ही दस हज़ार से भी ज्यादा कुत्ते मार दिए जाते है। एक अनुमान के मुताबिक पुरे चीन में हर साल एक करोड़ कुत्ते मार दिए जाते है। चीन में स्वादिस्ट भोजन के नाम पर हर साल चालिश लाख बिल्लियां खायी जाती है। इन बेज़ुबान जानवरो को भोजन के लिए मारने का भी चीन का अपना तरीका है। इन जानवरो को बिना बेहोश किया जिन्दा जलाया जाता है और गरम तेल में तला जाता है। चीन में ऐसा माना जाता है की जानवर जितना ज्यादा तड़पता है उसका मीट उतना ही स्वादिस्ट होता है।
4. चीन की महान दीवार
चीन की विशाल दीवार दुनिया के साथ अजूबो में से एक है। यह मिट्ठी और पत्थरो से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासकों के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक बनवाया गया था। इस चीनी दीवार को देश की रक्षा के लिए बनाया गया था लेकिन यह दीवार अजेय न रह सकी क्योंकि चंगेज खान ने 1211 में इसे तोडा और पार कर चीन पर हमला किया था। ऐसा कहा जाता है कि इस दीवार को बनाने में जो मजदूर कड़ी मेहनत नही करते थे उन्हें इसी दीवार में दफना दिया जाता था। आकंड़ों में अनुसार इसे बनाने में करीब 10 लाख लोगों ने जान गवाई थी। इसी कारण इस दीवार को दुनिया को सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है। माना जाता है की करीब 20 लाख लोगो ने अपनी पूरी ज़िन्दगी इस दीवार को बनाने में लगा दी थी।
5. चीन का रेशम रहस्य
चीन की हमेसा से तकनीक को बाकि की दुनिया से छिपा के रखने की नीति रही है। चीन में रेशम के कपडे तीन हज़ार ईसा पूर्व से बन रहे है। प्राचीन रोम के लोग चीन को श्रीगा के नाम से जानते थे जिसका अर्थ है रेशम का देश। चीन ने रेशम के कीड़े से रेशम का कपडा बनाने की तकनीक दुनिया से छिपा के रखी थी। अगर कोई भी इस तकनीक को किसी और देश को बताने के मकसद से पकड़ा जाता था तो उसे मौत की सजा दे दी जाती थी।
6. चीन में सोशल मीडिया पर बैन
चीन में साल 2009 से ही फेसबुक और ट्विटर बैन हैं। चीन की सरकार अपने नागरिको की ऑनलाइन गतिविधियों पर पेनी नज़र रखती है और जो लोग भी सरकार विरोधी बाते करते है उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है।
7. चीन में अमीर और गरीब के लिए न्याय समान नहीं
चीन में अगर अमीर लोग कोई गुनाह कर दे तो वो अपने बदले किसी और को जेल भेज सकते है। जी हाँ आपने बिलकुल सही पढ़ा है चीन में अगर किसी अमीर आदमी से जाने या अनजाने में कोई गुनाह हो जाता है तो वो अपने बदले किसी और इंसान को जेल भेज सकता है। अगर यह कानून भारत में भी होता तो संजय दत्त और सलमान खान को जेल जाने की जरुरत ही नहीं होती वो अपनी जगह आसानी से किसी और इंसान को जेल भेज सकते थे हालाँकि उन्हें उस इंसान को एक अच्छी खासी रकम देनी पड़ती।