Internet आज के मानव जीवन का सबसे महत्ब्पूर्ण हिस्सा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ तक हर छेत्र में internet का प्रभाव है। आज बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक हर कोई internet का दीवाना है। Instagram, Google और Twitter हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुके है। पर क्या आप जानते है की Instagram पर अपलोड की जाने वाली पहली picture कोनसी थी? Twitter पर पहला tweet किसने किया था? नहीं? तो आईये जानते है 12 ऐसी ही रोचक चीज़ो के बारे में जिन्हे सबसे पहले internet पर डाला गया था।
1. Instagram पर share की गयी पहली तस्वीर
जुलाई 2010 में Instagram के co-founder Kevin Systrom ने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर अपलोड की थी। ये तस्वीर उनके dog की थी।
2. दुनिया का पहला tweet
21 मार्च 2006 को twitter के co-founder Jack Dorsey ने social networking site twitter पर एक tweet किया था। जो की आज दुनिया के सबसे पहले tweet के लिए जाना जाता है।
3. दुनिया का पहला Youtube Video
23 अप्रैल 2005 को Youtube पर ‘Me at the zoo’ नाम एक एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो को Youtube के co-founder Jawed Karim ने अपलोड किया था जो की Youtube पर अपलोड किया जाने वाला पहला वीडियो था।
4. दुनिया का पहला ‘.com’ domain
15 मार्च 1985 को Massachusetts की एक कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी ने symbolics.com के नाम से पहला डोमेन रजिस्टर करवाया था। हालाँकि ये कंपनी तो अब बंद हो चुकी है लेकिन symbolics.com आज भी दुनिया के पहले डोमेन नाम के रूप में अच्छे से काम कर रहा है।
5. ebay पर बेचा गया पहला सामान
1995 में जब ebay AuctionWeb के नाम से जानी जाती थी तब makers ने अपनी website को चेक करने के लिए उस पर एक टूटे हुए लेज़र पॉइंट पेन की सेल लगाई थी। इसे एक शख़्स ने $14.83 में ख़रीद लिया था। उनके पहले ग्राहक को टूटे लेज़र पॉइंट पेन इकट्ठा करने का शौक था।
6. Amazon पर बेचा गया पहला सामान
3 अप्रैल 1995 को online shopping site Amazon पर पहला सामान बेचा गया था। Amazon पर बेचा गया सामान एक किताब थी जिसका नाम था Fluid Concepts And Creative Analogies, जिसे John Wainwright नाम के कस्टमर ने ख़रीदा था।
7. दुनिया का पहला Search Engine
Google के internet पर आने से करीब 8 साल पहले Montreal में McGill University के एक छात्र, Alan Emtage ने दुनिया का पहला search engine बनाया था। Alan ने इस search engine को Archie नाम दिया था।
8. Internet पर अपलोड की गयी पहली तस्वीर
ये तस्वीर world wide web पर अपलोड की गयी दुनिया की पहली तस्वीर थी। 1992 में खुद Tim Berners-Lee ने इस तस्वीर को इंटरनेट पर अपलोड किया था। ये तस्वीर एक रॉक ग्रुप Les Horribles Cernettes की थी, जो ख़ुद उनके पास अपने प्रमोशन के लिए ये प्रपोज़ल लेकर पहुंचे थे।
9. दुनिया की पहली Facebook Profile
साल 2004 में social media platform Facebook पर पहला account ओपन हुआ था जो की Facebook के co-founder Mark Zuckerberg का account था।
10. दुनिया का पहला email
1971 में कम्पयूटर प्रोग्रामर Ray Tomlinson ने एक मशीन से दूसरी मशीन में @ का सिंबल इस्तेमाल कर मैसेज भेजा था। यही दुनिया का पहला ईमेल था।
11. दुनिया का पहला web page
1991 में Tim Berners-Lee ने पहला web page internet पर share किया था। इसमें world wide web को किस तरह use करना है इसकी जानकारी दी गयी थी।
12. Webcam से पहली live streaming
1991 में University Of Cambridge के रिसर्चर्स ने कॉफ़ी मशीन पर नज़र रखने के लिए एक camera set-up किया था। इस तरह उन्होंने जाने-अंजाने में पहले live stream करने वाले webcam का आविष्कार कर दिया था।